Depression treatment in hindi - डिप्रेशन का इलाज, कारण तथा लक्षण हिंदी में।

Depression एक ऐसी बीमारी है। जो इंसान को किसी भी हद तक तोड़ सकती है। या अगर साधरण भाषा में बोलें तो खुद को खत्म करने के ऊपर मजबूर कर देती है।

Depression यानी के जिंदगी का एक बहुत ज्यादा निराशा वाला मोड़, और दोस्तों यह मोड़ लगभग हर इंसान की जिंदगी में एक बार आ ही जाता है। जब आपको चारों तरफ अँधेरा और सिर्फ अँधेरा ही दिखाई देता है। शरीर शांत होता है। मगर दिमाग में तो तूफ़ान आया होता है। और उस तूफ़ान का शोर इतना बढ़ जाता है। के फिर एक ऐसा समय आता है जब ये ना सुनाई और दिखाई देने वाला शोर या तो इंसान को पागल सा कर देता है या कुछ गलत करने के लिए मजबूर कर देता है।

अगर आज के इस समय की बात करे तो भारत में 70% से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित है। और यह बीमारी 20 वर्ष आयु के लोगो से लेकर 45 वर्ष आयु वाले लोगों में कुछ ज्यादा पाई गई है।

अगर बात करें लड़कियों या औरतों की तो उन्हें भी हमारे समाज में काफी कुछ झेलना पड़ता है। और लड़कियाँ ज्यादा खुल कर कुछ बोल भी नहीं पाती है।

भारत के अंदर निराशा या Depression नाम की यह बीमारी हर किसी में फैल चुकी है। चाहे वह लड़का हो या लड़की मैरिड हो या unmarried या फिर student हो या नौकरी करने वाला।

तो आइये आज Google Trending Questions की टीम आपकी इस Depression नाम की बीमारी का 100% treatment आप खुद कैसे कर सकते है वो सब विस्तार से बताएंगे। लेकिन इस से पहले हम आप को Depression के मुख्य कारण, Depression के प्रकार, Depression के अंतिम चरण में जानें के बाद कैसा महसूस होता है, Depression की सुरुआत कैसे होती है, लक्षण बताएंगे ताकि आप depression को अच्छे से समझ सकें।
Depression treatment in hindi
नमस्कार दोस्तो, आईए समझते है

Depression में जानें के कारण (Causes of depression)-
Causes of depression in hindi

वैसे तो, अगर हम बात करें तो हर इंसान की जिंदगी और जीने का तरीका अलग-अलग होता है। इशी तरह depression में जानें के कारण भी अलग-अलग हो सकते हैं। पर इनमें से कुछ मुख्य depression के  कारण है। जो ज़यादातर लोगों को होते हैं।
1. Exam में फ़ैल हो जाना या अच्छे नंबर ना ला पाना।
2. कई कोसिसो के बाद भी मन चाही नौकरी ना लगना।
3. बहुत ज्यादा बड़े सपने देखना और बस उन्ही के बारे में सोंचते रहना।
4. बहुत जल्दी पैसे कमाने की या डबल करने की चाह रखना।
5. भविष्य की चिंता।
6. घर वालों का किसी भी बात पर गलत रूप से दबाना।
7. अनचाही सादी का दबाव।
8. कर्जा
9. जुआ
10. किसी के द्वारा किया जानें वाला ब्लैकमेल।
ये कुछ मुख्य कारण थे जो Depression में जानें के लिए जिम्मेवार होते हैं।

अब बात आती है। के पता कैसे चलेगा के हम इस Depression रूपी दल-दल में फसते चले जा रहें है। और यह Depression का कोन सा चरण है?
:- तो दोस्तों यह पता करने का एक बिलकुल आसान तरीका है। Depression का मतलब दबाव। यानि जब भी आप अपने दिमाग पर बहुत ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हों। और आपका दिमाग अकेलेपन की इच्छा करे, साथ में दिमाग में यही आ रहा हो के "अब मै क्या करूँगा" (जी बिलकुल, यही वो सब्द है जो इंसान के पागलपन और suside का कारण बनता है) तब आप Confirm ये समझ सकते हैं। के आप Depression में फस चुके हैं। और यही Depression का प्रथम चरण है।

:- इसके बाद अगर प्रथम चरण में इसका समाधान नहीं हुआ तो फिर इसका दूसरा चरण आता है। जैसे ही दूसरे चरण की सुरवात होती है आपको दिमाग में भारीपन सा महसूस होने लगता है। किसी भी काम में ध्यान लगना बंद हो जाता है। हर जगह अँधेरा सा महसूस होने लग जाता है। और जब भी आप किसी अकेली जगह पर बैठते हैं या अकेले होते है तो एक दम से दिमाग में एक अजीब सा शोर सुरु हो जाता है। कुछ नेगेटिव विचार मन में आने लग जाते हैं। और एकदम से दिल घबरा जाता है। और उस जगह से भाग जाने का मन करता है।
ये जो आप के साथ हो रहा है इस का कारण सिर्फ एक ही होता है दोस्तों, आपका मन बस इस बात का जवाब मांग रहा होता है। के "अब मै क्या करूँगा" 
Depression

:- इन सब के बाद यह प्रशन "अब मै क्या करूँगा" इंसान के ऊपर इतना हावी हो जाता है। के 24 hours बस यही दिमाग में चल रहा होता है। दिमाग बार-बार हर मिनट बस इशी प्रशन का जवाब मांगता है आप से। और फिर यह दिमाग के अंदर का शोर अब इतना ज्यादा बढ़ जाता है। के इंसान दीवारों तक से सर पीटने लग जाता है। चारों तरफ काला अँधेरा जैसे सब कुछ ख़त्म हो गया हो ऐसे विचार मन में आते है। और यही होता है Depression का तीसरा व अंतिम चरण।
इसमें व्यक्ति बहुत ज्यादा मानसिक दबाव, तनाव और मानसिक दर्द झेल रहा होता है अपने ऊपर, दर्द का कारण यही होता है के "अब मै  क्या करूँ" जब दिमाग को इसका कोई जवाब नहीं मिलता तो यह  वो समय होता है जब उस मानसिक दर्द की अति हो जाती है। और दिमाग क्योंकि negativity से भर चूका होता है। इंसानी दिमाग को इस दर्द का अंतिम हल और "अब मै क्या करूँगा" का जवाब एक ही मिलता है और वो होता है अपने आप को ख़त्म करने का या फिर वो पागलपन जैसी बीमारी का गुलाम हो जाता है। यही कदम जो इस अवस्था में इंसान द्वारा उठाया जाता है उसकी सबसे बड़ी गलती होती है।
Depression के तीसरे चरण में पीडित व्यक्ति अपने सोंचने की शाक्ति खो देता है। और समझ गयान, अच्छे विचार उसके दिमाग से ख़त्म से होते हुए आ जाते हैं।

:- प्रथम चरण से अंतिम चरण तक आने मे किसी इंसान को कितना समय लग जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि कुछ लोग पहले चरण मे प्रवेश करने के बाद बहुत जल्दी ही तीसरे चरण में पहुँच जाते है। लेकिन ऐसा बहुत कम लोगो के साथ ही होता है। ज्यादातर लोगो को तीसरे चरण तक पहुँचने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है।
या फिर अगर कोई दूसरा Depression से पीड़ित व्यक्ति को समय पर संभाल लेता है। या कहीँ से भी किसी भी माध्यम से माता, पिता, बहन, भाई या दोस्तों की तरफ से दिमाग को "अब मै क्या करूँगा" इस सवाल का जवाब मिल जाता है। तो पीड़ित व्यक्ति depression से बाहर आ जाता है।

दोस्तों अब तक हमने आपको बताया Depression के कारण, लक्षण और चरणों के बारे में बिलकुल सरलता से, अब हम बात करेंगे के क्या करे जिससे हम Depression मे पड़े ही ना। या फिर अगर हम Depression के तीनों में से किसी एक चरण में है। तो अपने आप को बाहर कैसे लाये। और आज इस प्रशन "अब मै क्या करूँगा" का स्पष्ट और एकदम साधरण जवाब भी आपको देंगे  ताकि आपकी यह बीमारी पहले चरण में पहुचने  से पहले ही ख़त्म हो जाए।

100% Depression Treatment-  
Depression treatment in Hindi

आप यह बात तो सीधे तौर से जानते है कि Depression एक मानसिक बीमारी है। तो medical science में इसकी कोई स्पेशल दवाई नहीं है। हां वो बात अलग है कि डॉक्टर्स आपको कुछ दवाएं दे देते हैं। जिनमे से आधी तो नींद की गोलियां होते है और कुछ डॉक्टर्स पेनकिलर्स दे देते हैं। कई जगह पर आजकल Depression को ठीक करने के लिए थैरेपी का भी इस्तेमाल किया जाता है। परन्तु साफ़ सब्दो में आपको बता दें के गोलियां खाना Depression का कोई परमानेंट इलाज नहीं है।

:- तो परमानेंट इलाज क्या है वो हम आपको बताएंगे। पहले तो हम आपको कुछ common काम बताएंगे जो आप नहीं करेंगे तो Depression बीमारी आपको छुएगी तक नहीं-

1. अगर आप कर्जा लेने के लिए सोंच रहे हैं। बिज़नस के लिए या सादी के लिए या किसी भी मकसद से तो लेने से पहले ये एक बार जरूर सोचिये की ये कर्जा आप चुकाएंगे कैसे, अगर आपका ये बिज़नस नहीं चल पाया तो। क्या आपके पास कोई दूसरा रास्ता है, कर्जा चुकाने के लिए। अगर नहीं तो कर्जा मत लीजिये।
2. जुआ या फिर कम समय में पैसा डबल या बहुत ज्यादा कमाने के लिए ऐसी जगह पर ना इन्वेस्ट करें जिसकी आपको नॉलेज ना हो। और जुआ या सट्टा इतिहास गवाह है। इनसे सिर्फ सर्वनाश हुआ है। और अगर फिर भी अगर कोई जुआ खेल कर या सट्टा लगाकर कुछ पैसे कमा भी लेता है तो साथ Depression का तोफा मुफ्त मिले ही गा।
3. कभी भी समय से पहले किसी चीज की फालतू चिंता ना करें। समय आने पर सब अच्छा हो जायेगा बस कर्म करते रहे।
4. हर वो काम जिसकी आप सुरवात करने जा रहे हो, या कुछ करने वाले हों, तो उससे पहले अपने माता पिता या बड़े भाई से सलाह जरूर ले। चाहें कुछ भी हो उनसे झूठ ना बोलें।
5. नशे के आदि होने से बचें। नहीं तो बहुत बुरे दिन देखने को मिल सकते हैं।
6. कोई भी काम आज ऐसा ना करें जिसकी वजह से आगे आपको शर्मिन्दगी का सामना करना पड़े।
7. किसी की चुगली ना करें पीठ पीछे बुराई ना करे यह महापाप है और किसी दूसरे के लिए गढ़ा ना खोदे।
8. Smartphone और T.V के बहुत ज्यादा उपयोग से बचे और अपने बच्चो को भी। दूर रखें इनके जरिये आजकल बहुत ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
9. किसी भी चीज पर या अपने सपने पे फोकस करें लेकिन हद से ज्यादा उसही के बारे में ना सोंचते रहे।
10. अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा हो या आपने कुछ गलत कर दिया हो तो अपने घरवालों को जरूर बताये वो ही है जो आपकी सच में मदद कर सकते हैं।

:- ये कुछ साधरण से काम और बातें थी जिनको ना करके आप अपने आप को Depression से दूर रख सकते हैं अब हम आपको कुछ जरुरी पॉइंट्स बताते हैं।

1.पहले तो हम यही कहेंगे के जब भी आपको अपने दिमाग पर दबाव महसूस हो तो एक बार अपनी माँ से या बहन से जरूर बातें करे। उनको अपनी परेशानी जरूर बताएं। आपको बहुत अच्छा लगेगा और माँ से बात करने से हमारा सरीर बहुत ज्यादा ऑक्सिटोसिन हार्मोन बनाता है जिससे आपको खुश रहने का मन करता है।

2. यह पॉइंट हम पेरेंट्स से specially कहना चाहेंगे के अपने बच्चो को इतना ना डराये व धमकाये के वो आपको कोई भी सच बात बताने से घबरायें। एक शर्म का पर्दा रखे पर डराये ना। कभी भी अनावश्यक दबाव  ना डाले।
3. अगर आप बार-बार एक जगह से फैल हो रहे हैं। तो परेशान ना हो हमेशा एक बात ध्यान में रखे जो होता है वो अच्छे के लिए होता है। अभी एक ही तो रास्ता बंद हुआ है। शान्त हो कर दिमाग को खोल कर सोचें आपको मुसीबत से बाहर निकलने का रास्ता जरूर मिलेगा।
4. दोस्तों से बातें शेयर करें अगर नहीं कर सकते है तो एक डायरी में अपनी दिल की सारी बातें लिखना सुरु करदे।
5. दोस्तों, हमेशा यह ख्याल दिमाग में रखें कि इस दुनियां में जितना आपको मिला है उतना ही पाने के लिए रोजाना लाखों करोडो लोग दुआ करते हैं। कुछ कम नहीं मिला है आपको।
6. रात को सोने से पहले अगर हो सके तो किसी महान आदमी की मोटिवेशनल, inspirational और strugling की स्टोरी जरूर पढ़े। ये अगर आप बुक में ऑफलाइन पढेंगे तो ज्यादा अच्छा है। इससे आपके mind में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
7. अपने परिवार के साथ समय जरूर गुजारे। अकेले रहने की आदत ना डालें। जितना हो सकें दिल और दिमाग को खुला रखे।
8. कभी गलती से भी ये बात दिमाग में ना लाएं की "अब मै क्या करूँगा" याद रखे दुनियां में कोई ऐसी परेशानी नहीं है। जिसका समाधान मुमकिन ना हो।
9. Depression का सबसे अहम कारण है किसी दूसरे से जलना या ऐसे ख्याल मन में रखना के वो परफेक्ट है मै नहीं। पर ऐसा कभी ना सोचें क्योंकि किसी ना किसी काम में हर इंसान परफेक्ट होता है। और आप भी हो। वो Study में परफेक्ट था इशलिये IAS बन गया लकिन आप तो dance में परफेक्ट हो न तो क्यों IAS की तैयारी कर के समय ख़राब कर रहे हो। वो काम करो जिस में तुम परफेक्ट हो कामयाबी जरूर मिलेगी। चाहें कॉम्पटीशन कितना भी हो।
11. कभी किसी दूसरे से अपने आप को compair ना करें।
12. अँधेरे के बाद रोशनी जरूर आती है। इशलिये समय बुरा है तो यह भी निकल जाएगा।
13. फिल्मों से जिंदगी को ना जोड़ें वो सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए होती है।
14. साल में एक बार कही घूमने जरूर जाए। या जब भी मन ख़राब हो थोड़ी दर घर के बाहर घूमने निकल जाए।
15. सुबह maditation करने की आदत डालें। इससे मन को सान्त रखा जा सकता है और गलत विचारो से छुटकारा पाया जा सकता है।

:- अब मै क्या करूँगा- एक ऐसा सब्द है जो आजतक पता नहीं कितनी जानें लें चूका। इस सब्द को कभी दिमाग में आने ही ना दें। क्योंकि जब एक रास्ता बंद होता है तो 4 नए रास्ते खुल जाते है। बस फर्क इतना ही तो होता है के अब थोड़ा और ज्यादा घूम के जाना पड़ेगा। थोड़ा समय और लग जाएगा लेकिन नामुमकिन नहीं है। सबकुछ ख़त्म नहीं हुआ है। जिंदगी बहुत रंगीन है यार, हर चीज का, काम का अपना एक मज़ा है। हर समय में एक रस है चाहे समय दुःख का हो या ख़ुशी का उशे इंजॉय करो क्योकि वो दोबारा लौट कर नहीं आना।
हार मत मानों परिस्थतियो से घबराओ मत ये समय भी निकालने वाले है। बस देर है तो दिमाग को खोलने की और विचारों को आजाद करने की।
इज्जतदार और बदनाम इस दुनिया में कोई नहीं है। इस दुनिया में हर इंसान किसी के लिए इज्जतदार है तो किसी के लिए बदनाम। और अंत में बस यही कहूंगा के। यार अब तक तो तुमने कुछ किया ही नहीं जो कुछ करना है वो करना ही अब है।


यह पोस्ट बहुत ज्यादा रिसर्च कर के कुछ psychology एक्सपर्ट से कम्पलीट जानकारी ले कर बनाई गई है तथा कुछ ऐसे व्यक्तियों के भी एक्सपीरियंस जान कर बनाई गई है जो Depression को मात दे कर और अंतिम चरण तक जा कर इस से बाहर आ चुके है। आप को पूर्ण रूप से समझाने के लिए Google Trending Questions की टीम ने बहुत मेहनत की है आपको संपूर्ण डिप्रेशन समझया है इसमें आने वाली फीलिंग्स तक को आपकी सामने रखने का प्रयत्न किया है। इसके बाद आप कैसे इस से बाहर आ सकते है उसके सभी तरीको को पॉइंट्स में समझाने का प्रयाश किया है और कुछ ऐसे पॉइंट्स को भी आपके सामने रखा है अगर उनको आप मानते है तो यह खतरनाक मानसिक बीमारी से आपको कभी सामना नहीं करना पड़ेगा।

अगर आपको यह पोस्ट पसन्द आई हो तो क्रपया हमें comment करके बताएं और इस पोस्ट को अपने सभी दोस्त, रिस्तेदार तथा सभी जानकारों के पास शेयर करें। क्योंकि आज हर इंसान इस बीमारी से जूझ रहा है हो सकता है आपकी एक छोटी सी कोसिस से उनके चेहरे पर एक क्यूट सी मुस्कान आ सके।
depression treatment in Hindi


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is Google Cloud Blog - Google Cloud Blog hindi

वैज्ञानिक कैसे दिखते हैं?

SSC Typing Test के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां। (यह है SSC Typing Test पास करने की टॉप 15 टिप्स)